फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मनियाला में स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरीं महिलाएं, आंदोलन को चेताया

Tue, 03 Feb 2026 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मनियाला में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करतीं महिलाएं। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। तहसील परागपुर की पंचायत मनियाला में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को लेकर माहौल गरमा गया। विद्युत बोर्ड की पहल के खिलाफ स्थानीय महिलाओं ने लामबंद होकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि बोर्ड प्रशासन उनकी मर्जी के खिलाफ इस फैसले को थोप रहा है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं, जिनमें रजनी शर्मा और लबली प्रमुख थीं, ने बोर्ड के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया कि विरोध केवल जागरूकता की कमी के कारण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब वर्तमान में लगे पुराने मीटर बिल्कुल सही ढंग से काम कर रहे हैं और उनकी रीडिंग सटीक है, तो उन्हें बदलने का कोई तर्क समझ से परे है। महिलाओं के अनुसार, बेवजह तकनीक को बदलना जनता के साथ अन्याय है।
विरोध का मुख्य कारण स्मार्ट मीटर से होने वाली संभावित आर्थिक क्षति को बताया गया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली के बिलों में अत्याधिक बढ़ोतरी होगी। यह प्रणाली पारदर्शी नहीं है और इससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ना तय है। उन्होंने कहा कि जबरन मीटर लगाने की कोशिश की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें