फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा नप ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कांगड़ा नगर परिषद की ओर से सोमवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने अपनी टीम के साथ तहसील चौक से लेकर नेहरू चौक तक सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

सड़क पर सामान सजाए बैठे दुकानदारों को उन्होंने सामान हटाने की हिदायत दी। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। नप के ईओ आरएस वर्मा ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क किनारे सजा रखा है। इससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह का अभियान आगे भी उन सभी स्थानों पर चलाया जाएगा, जहां पर दुकानदारों की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें