धर्मशाला। भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में महिलाएं एचआरटीसी की बसों में सूर्योदय से सूर्यास्त तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा प्रदेश की सीमा के भीतर ही मान्य होगी। धर्मशाला मंडल में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि भैया दूज के अवसर पर महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में हिमाचल प्रदेश की सीमा से बाहर के सफर के लिए महिलाओं को निर्धारित किराया देना होगा।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला मंडल में निगम के सैकड़ों रूट संचालित होते हैं। ऐसे में भैया दूज पर बड़ी संख्या में महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। निगम प्रबंधन ने महिलाओं से निर्धारित समय के भीतर मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने और सफर के दौरान निगम कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि परिवहन विभाग ने निरीक्षण के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें जांच करेंगी कि कहीं कोई चालक या परिचालक बसों को रोककर यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा से वंचित तो नहीं कर रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद