फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तेरे माथे जो बिंदलु लाणा...पर नाचीं महिलाएं

Tue, 14 Jan 2025 01:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राज जेरी को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। लोहड़ी पर्व पर नरसिंह देव युवा क्लब नगरोटा सूरियां में सोमवार को पौंग लोहड़ी उत्सव दो के नाम से स्टार नाइट का आयोजन किया। इस दौरान जवाली की गायिका शशिबाला चौहान का पहाड़ी गीत ससू चुक ले परात मिंजो दे दे बेलना और तेरे माथे जो बिंदलु लाणा...गीत पर पर महिलाओं ने खूब तालियां बजाईं। युवा क्लब के अध्यक्ष सुखपाल गोगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि राजेश भारद्वाज पाली ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन


शाहपुर आर्केस्ट्रा की धुन पर दर्शकों का गायकों ने खूब मनोरंजन किया। वहीं, पहाड़ी गायक राज जेरी ने पहाड़ी गानों से खूब मनोरंजन किया। राज जेरी ने तेरा मेरा लग्न ओ सजना और लगना दा बेला पहाड़ी गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राज जेरी ने जवाली के पौंग झील के किनारे बाथू की लड़ी में बनाई एलबम के गाने जंगला रा जोगी आया हो पर दर्शक खूब झूमे। कार्यक्रम में समाजसेवी संजय गुलेरिया विशेष अतिथि उपस्थित रहे। इससे पहले नृसिंह देव क्लब नगरोटा सूरियां के अध्यक्ष और नगरोटा सूरियां पंचायत उपप्रधान सुखपाल गोगी के नेतृत्व में विशेष अतिथि संजय गुलेरिया ने राज जेरी को शाल पहनाकर सम्मानित किया। मंच का संचालन राजेश भारद्वाज पाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें