फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कीटनाशक पीने वाली महिला की पीजीआई में मौत

Thu, 19 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत हरोट गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता की कीटनाशक निगलने के बाद उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। महिला ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर बोतल में रखा कीटनाशक पी लिया था।
विज्ञापन

कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब विवाहिता अपने मायके गई हुई थी।
महिला हो नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर ले गए थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च स्वास्थ्य संस्थान रेफर कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है। मृतका का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें