फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत गांव नटेहड़ में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी, उसने अपने मायके नटेहड़ में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की तबीयत खराब होने के उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को महिला ने बयान में बताया कि उसने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया था।
विज्ञापन


महिला ने किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बुधवार को उपचार के दौरान महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। महिला ने एक हफ्ता पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। महिला का ससुराल दौलतपुर में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें