फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकारी विभागों में खाली पद बढ़ा रहे लोगों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पद खाली चल रहे हैं। इन पदों पर लंबे समय से नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। जिससे इन कार्यालयों में काम करवाने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिनी सचिवालय धर्मशाला में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) का पद भी पिछले कुछ महीनों से खाली है। प्रशासनिक कार्यों के अलावा शस्त्र लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण के सारे कार्य इस कार्यालय से संबंधित हैं। इस तरह हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग में अतिरिक्त पंजीयक (एडिशनल रजिस्ट्रार) का पद भी काफी समय से खाली है। एडीएम और एडिशनल रजिस्ट्रार का कार्यभार मंडलायुक्त कांगड़ा के सचिव को सौंपा गया है। उनके पास एक समय में तीन अलग-अलग पदों का कार्यभार है।
विज्ञापन

इसी तरह मिनी सचिवालय में ही जिला राजस्व अधिकारी, कांगड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग विकास निगम में सचिव का पद भी पिछले दो साल से खाली चल रहा है। तहसीलदार रिकवरी को जिला राजस्व अधिकारी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी को ओबीसी विकास निगम में सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा पिछले करीब एक साल से लोक निर्माण विभाग धर्मशाला मंडल में एक्सईएन का पद भी खाली है। शाहपुर के एक्सईएन के पास धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार है। अतिरिक्त कार्यभार होने के चलते दोनों जगह कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं, जब लोग एक कार्यालय में काम करवाने पहुंच रहे हैं तो पता चलता है कि साहब दूसरे कार्यालय में हैं। दिनभर लोगों की भागदौड़ लगी रहती है।

पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई है। विकास तो दूर की बात है जो खाली पद हैं, उन्हें ही नहीं भर पाई है। अधिकारियों और कर्मचारियों पर अत्याधिक दबाव है। खाली पदों के कारण लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कांगड़ा जिला इस सरकार में की शुरू से अनदेखी की जा रही है, जिसका जवाब आने वाले चुनावों में जनता देगी।
विज्ञापन

-सुधीर शर्मा, विधायक, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र

कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। खाली पदों का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा और शीघ्र इन पदों को भरा जाएगा। हालांकि खाली पदों के कारण लोगों के काम प्रभावित न हो इसके लिए अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि लोगों के जरूरी काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएं और कोई कार्य लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन

-केवल सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक एवं विधायक, शाहपुर विस क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें