फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा अड्डे पर बस की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल

Sat, 25 Jul 2026 12:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा बस स्टैंड पर शुक्रवार को चलने की तैयारी कर रही एचआरटीसी बस में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक महिला बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायल महिला की पहचान सुषमा निवासी गांव सिहोटी खुर्द, देहरा के रूप में हुई है। एचआरटीसी की बस देहरा से बाबा बड़ोह के लिए रवाना होने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस स्टैंड परिसर में बस को पीछे की ओर मोड़ा जा रहा था। इसी दौरान महिला ने बस में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह पिछले पहिये की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने महिला को तुरंत बस के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें