फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आग से झुलसी महिला की मौत, पति पर दर्ज होगा केस

Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। आग से झुलसी चढ़ियार के भुलाना के मझेढ़ गांव की 30 वर्षीय सपना की उपचार के दौरान बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद सपना के शव को उसके गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन

आग लगाने के आरोप में सपना का पति न्यायिक हिरासत में चल रहा है। पुलिस इस मामले में अब आरोपी पति रोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच को आगे बढ़ाएगी। गौर है कि 13 मार्च को सपना को आरोपी पति रोहित ने कथित तौर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। इसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद सपना को चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। सपना आग के घाव नहीं सहन कर सकी और बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना बैजनाथ प्रभारी मुनीश ने बताया कि अब सपना की मौत के बाद उसके आरोपी पति रोहित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें