धर्मशाला में सुनील उपाध्यय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित
स्व. सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया 104 यूनिट ब्लड किया एकत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मंगलवार को सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से स्व. सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर धर्मशाला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार रहे। सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट समाज के बीच में सामाजिक कार्य पूरे साल भर करती रहती है और सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष सामाजिक कार्य करके स्व. सुनील उपाध्याय को एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम यह ट्रस्ट करती है।
इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आए विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुनील उपाध्याय ने जम्मू कश्मीर से हिमाचल आकर राष्ट्रवादी विचार को मजबूत करने का काम किया है। संगोष्ठी कार्यक्रम के बाद मुख्यातिथि विपिन सिंह परमार ने विद्यार्थी परिषद द्वारा करवाए गए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के टॉपर्स को सम्मानित किया। साथ ही समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।