फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू के धर्मशाला परिसर के लिए सीएम से करेंगे बात : डॉ. राजीव

Mon, 14 Oct 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर बात करेंगे। उन्हें जल्द 30 करोड़ रुपये जमा करवाने के लिए भी कहेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज धर्मशाला में जन चेतना संस्था की बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए केंद्र की ओर से 250 करोड़ रुपये की राशि दे दी गई है, लेकिन प्रदेश सरकार की नाकामियों के कारण आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर बनने से कांगड़ा-चंबा के लोगों को राहत मिलेगी। रविवार को धर्मशाला में जन चेतना संस्था के अध्यक्ष एससी धीमान ने केंद्रीय विश्वविद्यालय और कांगड़ा घाटी रेल की मुद्दा सांसद के समक्ष रहा।
सांसद ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अंग्रेजों के समय से शुरू हुए रेलवे लाइन आज दिन तक एक इंच भी नहीं बढ़ पाई है। अधिकतर समय यहां रेल सेवा बंद ही रहती है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है तो यहां रेल सेवाओं को बढ़ाना होगा। अगर दौलतपुर चौक तक बंदे भारत रेल पहुंच सकती है तो ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी और चामुंडा मंदिर तक क्यों नहीं। इसको लेकर रेल मंत्री से बात की जाएगी और इसके विस्तारीकरण की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डलहौजी को भी अगर रेलवे लाइन के साथ जोड़ा जाए तो इससे पर्यटन के साथ अर्थव्यवस्था ही सुदृढ़ होगी। पर्यटन को बढ़ाने के लिए पर्यटकों को धौलाधार तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी, जिससे सैलानी स्विटजरलैंड की बजाय हिमाचल आएं। साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। इस दौरान जन चेतना संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें