फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर होली मेले में चार से छह मार्च तक होगी कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 13 Feb 2025 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक करने के बाद कमेटी सदस्य। -स्रोतः कमेटी
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर में इस बार भी कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश समेत अन्य राज्यों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता कमेटी के संयोजक अनुराग नरयाल ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अन्य सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव का ऐतिहासिक महत्व है, जहां वर्षों से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रही हैं। कबड्डी प्रतियोगिता इसमें विशेष स्थान रखती है। इस बार यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता चार से छह मार्च तक कैप्टन विक्रम बतरा खेल मैदान में होगी। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की कई टीमें शामिल होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान लगभग 30 मैच खेले जाएंगे। आयोजन को अधिक आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। महिला वर्ग में विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता को 11,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 41,000 और उपविजेता को 21,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। संयोजक अनुराग नरयाल ने सभी गठित कमेटियों के सदस्यों से आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें