फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुलपति चयन समिति गठित करने के फैसले का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी में कुलपति नियुक्ति के लिए सर्च-कम-सलेक्शन कमेटी गठित करने के निर्णय का कृषि वैज्ञानिक मंच (एएसएफ) ने स्वागत किया है। मंच के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और महासचिव डॉ. राकेश चहोता ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति को पत्र लिखकर आभार जताया।
विज्ञापन

मंच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 27 अगस्त 2026 के निर्णय में कुलपति नियुक्ति के लिए यूजीसी विनियम 2018 के अनुपालन को आवश्यक बताया था। मंच ने राज्यपाल से आग्रह किया कि चयन समिति का गठन और कार्यप्रणाली न्यायालय के निर्णय व लागू नियमों के अनुरूप हो। इससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और योग्यता आधारित बनेगी। मंच के अनुसार, इससे कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विश्वविद्यालयों के प्रति वैज्ञानिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और किसानों का विश्वास मजबूत होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें