फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: माप तोल विभाग ने जिलाभर में किए 269 निरीक्षण, 46 चालान काटे

Tue, 29 Oct 2024 02:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। माप तोल विभाग की ओर से दिवाली पर्व पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दुकानों में उपयाेग हो रहे उपकरणों और डिब्बे के साथ मिठाई न तोलने को लेकर निरीक्षण के साथ जागरूक किया जा रहा है। जिस पर माप तोल विभाग ने जिलाभर में पांच दिन में 269 निरीक्षण किए हैं। इस दौरान विभाग ने जिले में 46 चालान काटे हैं। देहरा सर्किल में कुल 66 निरीक्षणों के दौरान नौ चालान किए है।
विज्ञापन

कांगड़ा वृत्त में 48 निरीक्षणों में 12 चालान, नुरपूर में 48 निरीक्षणों में 17 चालान और पालमपुर सर्किल में 75 निरीक्षणों में आठ चालान किए हैं। निरीक्षण के दौरान कटे चालान डिपार्टमेंटल कोर्ट में भरे जाएंगे। सहायक विधिक माप विज्ञान धर्मशाला प्रिया चंदेल ने बताया कि जिला कांगड़ा में दिवाली पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कांगड़ा के चार सर्किलों में अभी तक 296 निरीक्षण किए हैं, जिनमें से 46 दुकानों से डिब्बे के साथ मिठाई और उचित उपकरण न होने पर चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें