फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में वीरवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ कुछ देर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बारिश के दौरान बादलों की तेज गड़गड़ाहट भी होती रही।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बारिश थम गई और धूप खिल गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ समय के लिए बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
करीब एक सप्ताह बाद हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, मैदानी इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। धर्मशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, साफ मौसम के बीच जिले में हरी सब्जियों की खेती का काम जोर पकड़ चुका है। किसान मूली, मलजम, पालक, धनिया, मेथी, हरे मटर, गोभी और टमाटर समेत अन्य सब्जियां लगा रहे हैं। ऐसे में बारिश किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें