फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wayanad Landslide: वायनाड ने छीन लिया हिमाचल का बेटा, छह दिन बाद मिला इंजीनियर विक्रम का शव

Mon, 13 Jul 2026 10:11 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा)

सार

केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन में लापता हिमाचल के कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल के सुरेला गांव निवासी और डीवीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम (50) का शव छह दिन बाद खोज अभियान के दौरान बरामद हुआ। परिवार पिछले कई दिनों से उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा था। शव सोमवार तक पैतृक गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विक्रम (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन में लापता हुए उपमंडल फतेहपुर के सुरेला गांव निवासी प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम (50) का शव छठे दिन बाद बरामद हुआ है। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


विक्रम, जो डीवीएल कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे, कंपनी के प्रोजेक्ट कार्य के सिलसिले में वायनाड में तैनात थे। सात जुलाई को अपराह्न लगभग 11:09 बजे के बाद उनका अपने परिवार से संपर्क टूट गया था। तब से, परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे। आठ जुलाई को परिजन वायनाड पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर लगातार संपर्क बनाए रखा।

रविवार दोपहर लगभग 12 बजे, एक गहन खोज अभियान के दौरान, विक्रम का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम के भाई प्रमोद राणा ने बताया कि रविवार को उनके भाई का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और पार्थिव शरीर के सोमवार देर शाम तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विक्रम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पिछले पांच दिनों से परिवार गहरे सदमे में था और घर में चूल्हा तक नहीं जला था। सभी परिजन उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन शव मिलने की सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने क्षेत्र में मातम का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें