फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाकघरों में 15 रुपये में मिलेंगे वाटरप्रूफ राखी लिफाफे

Tue, 04 Aug 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला मंडल में पहुंचे राखी के लिए विशेष लिफाफे
विज्ञापन
धर्मशाला। रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने देश-विदेश और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित राखी पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि इस बार बहनों को वाटरप्रूफ लिफाफे के लिए थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी। विभाग ने इस बार लिफाफों की कीमत में पांच रुपये की बढ़ोतरी की है। बीते वर्ष जो लिफाफा 10 रुपये में उपलब्ध था, वह इस बार 15 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

धर्मशाला डाक मंडल के लिए 23,000 वाटरप्रूफ लिफाफों की खेप पहुंच चुकी है, जिन्हें मंडल के अंतर्गत आने वाली विभिन्न डाकघर शाखाओं में भेजा जा रहा है। विशेष बात यह है कि इस बार विभाग ये लिफाफे आम दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं करवाएगा, बल्कि ये केवल आधिकारिक डाकघरों में ही मिलेंगे।
डाक विभाग द्वारा तैयार किए गए ये विशेष लिफाफे बेहद मजबूत और जलरोधक सामग्री से बने हैं। इससे मानसून के मौसम में बारिश या नमी के कारण राखी और शुभकामना संदेश खराब होने का डर खत्म हो जाता है। विभाग के अनुसार इन लिफाफों के जरिये भेजी गईं राखियां सामान्य परिस्थितियों में लगभग एक सप्ताह के भीतर अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष भी जिला की महिलाओं ने इस सुविधा का जमकर लाभ उठाया था। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल कुल 1,288 महिलाओं ने डाकघर के माध्यम से राखियां भेजी थीं। इनमें धर्मशाला मंडल से 867 और देहरा मंडल से 421 बुकिंग दर्ज की गई थीं।
धर्मशाला डाकघर मंडल अधीक्षक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों की चिंता को दूर करने के लिए मंडल में 23,000 वाटरप्रूफ लिफाफे पहुंचा दिए गए हैं, जिन्हें जल्द ही सभी डाकघरों में वितरण के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें