पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में वीरवार को लोग पानी को तरसते रहे। शहर में सुबह ही नलों में पानी आना बंद हो गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी आई। पानी की सप्लाई रात तक बंद थी। सार्वजनिक नलों में भी पानी न आने से शहर के लोग परेशान हुए। शहर में अचानक बंद हुई पानी की सप्लाई पर अब सवाल भी उठे है। बताया जा रहा है कि शहर में आने वाली पानी की सप्लाई के टैंक पर बाल्व खराब हो गया है।
इससे सप्लाई ठप हो गई है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या शहर को एक ही जगह से पानी की सप्लाई दी जाती है। विभाग के जेई त्रिलोक भट्ट ने कहा कि टैंक का बाल्व खराब हो गया है। जिसमें मंगवा लिया गया है। शुक्रवार सुबह उसे डाल कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।