धर्मशाला। जल शक्ति विभाग के धर्मशाला मंडल की ओर से शनिवार को नड्डी जल शोधन संयंत्र में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते धर्मशाला शहर के वार्ड नंबर एक से पांच तक पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इन वार्डों के उपभोक्ताओं को सामान्य से कम पानी मिलेगा।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग धर्मशाला मंडल के अधिशासी अभियंता सुमित विमल कटोच ने संबंधित वार्डों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होते ही पेयजल आपूर्ति जल्द सामान्य कर दी जाएगी। संवाद