फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश के लिए इंद्रूनाग की शरण में पहुंचा जलशक्ति विभाग

Fri, 31 Jan 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में बारिश के लिए हवन करते हुए जलश​क्ति विभाग के अधीक्षण अ​​भियंता और
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी न होने के चलते जलशक्ति विभाग के लिए आने वाले समय में पेजयल आपूर्ति करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जल्द बारिश और बर्फबारी के लिए अब जलशक्ति विभाग बारिश के देवता इंद्रूनाग की शरण में पहुंचा है। सर्किल धर्मशाला के अधीक्षण अभियंता विशाल जम्वाल ने अधिशासी अभियंता सुमित कटोच और कर्मचारियों के साथ खनियारा स्थित मंदिर में हवन के साथ पूजा-अर्चना की। विभाग के अधिकारियों ने देवता से जल्द अच्छी बारिश करने और बर्फबारी कर प्रार्थना की, ताकि आने वाले समय में विभाग की पेयजल योजनाओं के जलस्तर में किसी प्रकार की कोई कमी न आए।
विज्ञापन

कई बार धर्मशाला में होने वाले बड़े आयोजन के चलते बारिश के देवता इंद्रूनाग मंदिर में पूजा कर बारिश न करने की प्रार्थना की जाती है। इस बार किसी आयोजन के लिए नहीं, बल्कि बारिश न होने से बन रहे सूखे के हालात को देखते हुए जलशक्ति विभाग ने देवता की शरण ली है। जलशक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि पिछले तीन से चार महीनों में जलसंकट गहराया है। कई पेयजल योजनाओं के जलस्तर में गिरावट आने वाली है। पहले जैसे बारिश होती थी। सामान्य से बिलकुल कम हो रही है। इंद्रूनाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई है कि अच्छी बारिश हो और पानी के स्रोत पूरी तरह से रिचार्ज हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें