फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ-पपरोला में लगेंगे पानी के मीटर

Wed, 30 Jul 2025 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के पेयजल उपभोक्ताओं को अगले वर्ष से बिजली विभाग की तर्ज पर मीटर के हिसाब से पानी का बिल चुकाना होगा। नगर परिषद में 44 करोड़ की अमृत भारत योजना के तहत इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। नगर परिषद के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं के लिए योजना के तहत जल आपूर्ति तंत्र को आधुनिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल धीमान ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 20 नए वाटर टैंक बनाए जा रहे हैं। जरूरत के अनुसार नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। फिलहाल पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई वार्डों में पेयजल का दुरुपयोग होने से आपूर्ति में असमानता बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं ने तीन-चार कनेक्शन ले रखे हैं, जिनका रिकॉर्ड विभाग के पास नहीं है। साथ ही कुछ लोग घरेलू उपयोग के साथ किचन गार्डन और अन्य कार्यों में भी पेयजल का उपयोग कर रहे हैं। मीटर आधारित बिलिंग लागू होने से पेयजल की खपत का सटीक आंकड़ा मिलेगा और दुरुपयोग पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें