फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरी में रिसाइकल होगा 36 पंचायतों का कचरा

Sat, 08 Feb 2025 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भगोटला में प्लास्टिक कचरे के वाहन को हरी झंडी देते बीडीओ भानु प्रताप सिंह। -स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विकास खंड पालमपुर की 36 पंचायतों का प्लास्टिक कचरा नगरी में रिसाइकल होगा। इसके लिए नगरी में रिसाइकल प्लांट स्थापित किया गया है। शुक्रवार को बीडीओ पालमपुर भानू प्रताप सिंह ने पंचायत भगोटला द्वारा एकत्रित सिंगल-यूज प्लास्टिक को एक वाहन में रिसाइकल प्लांट नगरी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करना है। भगोटला पंचायत के प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि इकट्ठे किए गए प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल प्लांट में भेजा जा रहा है, जहां इसका प्रसंस्करण कर उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और संसाधनों का पुन: उपयोग संभव होगा।
बीडीओ पालमपुर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह पहल शुरू की गई है। पूरे ब्लॉक की प्लास्टिक वेस्ट यूनिट नगरी में स्थापित की गई है, जहां इस कचरे को भेजा जा रहा है। इसके अलावा विभाग का सीमेंट फैक्ट्री के साथ एक समझौता (ओएमयू) हुआ है, जिसके तहत यह प्लास्टिक आरडीएफ फ्यूल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य की शुरुआत भगोटला पंचायत से की गई है और जल्द ही ब्लॉक पालमपुर की सभी 36 पंचायतों में भी यह अभियान लागू किया जाएगा। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय में स्वच्छता और प्लास्टिक प्रबंधन को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें