नूरपुर (कांगड़ा)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में नूरपुर जिला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चरस की तस्करी से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को कुल्लू जिला के मणिकर्ण से 840 चरस सहित गिरफ्तार किया है।
नूरपुर जिला पुलिस ने इसी माह 19 जून को कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार हर्ष डोगरा, अक्षित रांचल और दुष्यंत तीनों निवासी पठानकोट के कब्जे से 538 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया था कि उन्होंने यह चरस कुल्लू क्षेत्र से खरीदी थी।
साथ ही आरोपियों से की गई पूछताछ और तथ्यों की जांच पर अन्य लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी। नूरपुर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए 22 जून को मामले में वांछित आरोपी नागेश कुमार निवासी गांव नांगला, डाकघर मोरचा पालियां, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को मणिकर्ण कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया। संवाद