फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश और ठंड के बीच इंतजार ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

Sat, 02 Mar 2024 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बारिश और ठंड के बीच जिले भर में अस्पतालों में डाक्टरों की हड़ताल ने मरीजों को खूब परेशान किया। सुबह से दोपहर तक मरीज चिकित्सकों का ओपीडी के बाहर इंतजार करते दिखे। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में पेनडाउन हड़ताल के 11वें दिन शुक्रवार को लगभग 650 तक ओपीडी रही। कई मरीजों ने आपातकालीन वार्ड में जाकर अपनी जांच करवाई तो कई मरीजों ने निजी अस्पतालों का रुख कर लिया। हड़ताल के कारण कई मरीजों ने अपने घर वापस लौटने का फैसला लिया।
विज्ञापन


योल की छेलो देवी ने बताया कि वह सुबह 9 बजे से अस्पताल अपनी बुखार की जांच करवाने पहुंची थी, परंतु हड़ताल से अनजान होने के कारण उन्हें लंबी लाइनों में लग कर देर तक इंतजार करना पड़ा।

करेरी की सुलेखा देवी ने बताया कि वह सुबह 10:00 बजे से अस्पताल अपने बीमार बच्चों की जांच के लिए पहुंची थी, परंतु हड़ताल के कारण और मौसम खराब होने के कारण उन्हें काफी देर तक अपने बच्चों को डालना पड़ा जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


करेरी की नीता देवी ने बताया कि वह सुबह 10:00 बजे से अपने बीमार बच्चों की जांच करवाने खराब मौसम में अस्पताल पहुंची थी, परंतु हड़ताल के कारण उन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ा।

योल की कमलेश देवी ने बताया कि वह सुबह 9:30 बजे से अपनी आंखों की जांच करवाने अपनी बहू के साथ अस्पताल पहुंची थी परंतु हड़ताल के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

शाहपुर से महराज ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से अपने बच्चों की एलर्जी की जांच करवाने अस्पताल पहुंचे थे परंतु हड़ताल के कारण उनके और उनके बच्चे को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें