फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ-पपरोला नगर परिषद की मतदाता सूची 15 साल बाद दुरुस्त

Thu, 11 Sep 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के 11 वार्डों के 13,330 मतदाताओं की सूची की खामियों को दूर कर दिया गया है। 15 वर्ष पूर्व नगर पंचायत के गठन के बाद से अब तक सूची दुरुस्त नहीं हो पाई थी। इस कारण कई मतदाता अपने मत का प्रयोग अपने ही वार्ड में नहीं कर पा रहे थे। कुछ को तो अपने मत का प्रयोग करने से भी वंचित रहना पड़ता था।
विज्ञापन

सूची में करीब 350 मतदाताओं के नाम गलत वार्डों में दर्ज थे। इससे उम्मीदवार भी दूसरे वार्ड के मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट डलवाते थे। नगर पंचायत बनने के समय बैजनाथ, पपरोला, उस्तेहड़ और पंतेहड़ पंचायतों को जोड़ा गया था। इससे गड़बड़ियां पैदा हुईं। इस बार निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची को आधार बनाकर नगर परिषद की मतदाता सूची तैयार की गई है।
नगर परिषद ईओ चमन ने बताया कि 19 सितंबर को यह सूची नप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने मत से संबंधित आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का सही से प्रयोग सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें