फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केवी धर्मशाला में जांचा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य

Thu, 11 Sep 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में बच्चों की जांच करते चिकित्सक। -स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला छावनी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 8 से 10 सितंबर तक तीन दिवसीय मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की मानसिक जांच सहित दृष्टि, श्रवण, एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए। जिन बच्चों में स्वास्थ्य समस्याएं पाई गईं, उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उचित परामर्श दिया और उनके अभिभावकों को भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में शाहपुर से आई टीम में डॉ. शिवानी शर्मा और डॉ. अभिनव शर्मा ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम की संयोजक शिक्षिका विजया सिंह परिहार तथा सह-संयोजक पूजा देवी रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे डॉक्टरों के बताए सुझावों और परामर्श का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें