फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वयंसेवियों को दी वित्त प्रबंधन और साइबर क्राइम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों को वित्त प्रबंधन और साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। इसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक नगरोटा सूरियां के प्रबंधक रमनीश शर्मा ने वित्त प्रबंधन एवं साइबर क्राइम से बचने के उपायों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

शिविर में एनएसएस के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारियों प्रोफसर अभिषेक पॉल एवं प्रोफसर प्रिया ने बताया कि प्रो. प्रवीर धीमान ने इमोशनल इंटेलिजेंस विषय पर बच्चों को अपना जीवन पूरे उत्साह एवं पूरी शक्ति के साथ जीने का पाठ सिखाया। तत्पश्चात बच्चों ने बनतुंगली गांव में मंदिर की सफ़ाई की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने दोनों अतिथियों काे बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया एवं महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश शर्मा एवं डॉक्टर पुष्पा यादव भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें