पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौरा के मैदान में संवेदना संवर्धन संस्था की ओर से दिवंगत कश्मीर सिंह पटियाल की याद में वाॅलीबाल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का आयोजन 10 जनवारी से होगा। इस प्रतियोगिता में हिमाचल, यूपी और पंजाब समेत अन्य करीब 26 टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दो हजार एंट्री फीस रखी गई है, जिसमें विजेता को 51 और उपविजेता टीम 31 हजार इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक महेंद्र पटियाल ने बताया कि 10 जनवरी को प्रतियोगिता का शुभारंभ कश्मीर सिंह की पत्नी सैना पटियाल करेंगी, जबकि इसका समापन 12 जनवरी को प्रतियोगिता का समापन प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान करेंगे। संवाद