फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रियाली क्षेत्र में धान की फसल पर वायरस का हमला

Thu, 31 Jul 2025 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। फतेहपुर के रियाली क्षेत्र में धान की फसल में बौनेपन की शिकायतों के बाद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की संयुक्त डायग्नोस्टिक टीम ने प्रभावित खेतों का सर्वेक्षण किया। जांच में धान की फसल में साउदर्न राइस ब्लैक स्ट्रिक्ड ड्वार्फ वायरस के लक्षण पाए गए जो सफेद पीठ वाले फुदके से फैलता है।
विज्ञापन

रियाली क्षेत्र में धान की पीआर 131, 114, 121, 126, 128, 129, 132 और पीआर 147 शामिल हैं। सर्वे के अनुसार पीआर 131 किस्म सबसे अधिक प्रभावित हुई है। यह रोग विशेष रूप से 25 जून से पहले रोपित फसलों में पाया गया है। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन कुमार ने किसानों को संक्रमण की रोकथाम के उपाय बताते हुए कहा कि पौधों की नियमित जांच करें, संक्रमित पौधों को खेत से बाहर निकालें और खेतों में जलभराव न होने दें। कीटनाशक दवाओं में इमिडाक्लोप्रिड, फिप्रोनिल, डाइनोटेफ्यूरान और फ्लोनिकैमिड को उचित मात्रा में मिलाकर विशेष नोजल से पौधों के आधार पर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। सर्वे के दौरान डॉ. अंजु ठाकुर, डॉ. विशाखा पॉल और फतेहपुर कृषि विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

वायरस से संक्रमित पौधों में पाए गए लक्षण
पौधे सामान्य आकार से आधे या एक-तिहाई रह गए हैं
पत्तियां गहरे हरे रंग की हैं, जड़ें कमजोर और उथली
अत्यधिक टिल्लरिंग, पर बालियों का न बनना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें