फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुनहेत में श्रद्धालुओं की कार और सरकारी बस में टक्कर, छह घायल

Thu, 31 Jul 2025 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुनहेत में टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई एचआरटीसी की बस और श्रद्धालुओं की कार। -स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के तहत सुनहेत में बुधवार दोपहर एचआरटीसी बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पांच श्रद्धालु और बस का एक यात्री घायल हो गया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज नागरिक अस्पताल देहरा में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब अमृतसर से चिंतपूर्णी और ज्वालामुखी दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार सुनहेत में एचआरटीसी की चंडीगढ़ जा रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया।
घायलों में अमृतसर के फेयरलैंड कॉलोनी निवासी सन्नी (45), उनकी मां सुनीता (62), पत्नी शिल्पा (43), रिश्तेदार कर्ण सेठ (35), कार चालक मनिंद्र सिंह (32) और कांगड़ा की एक महिला बस यात्री आंचल (24) शामिल हैं। सुनीता और शिल्पा को गंभीर हालात के चलते उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई गई है। बस में सवार अन्य 47 यात्रियों को करीब एक घंटे बाद दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। कुछ घायलों का इलाज नागरिक अस्पताल देहरा में चल रहा है, जबकि दो को टांडा रेफर किया गया है।

सुनहेत में टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई एचआरटीसी की बस और श्रद्धालुओं की कार। -स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें