फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्याध्यापिका के तबादले पर ग्रामीणों ने लगाए नारे

Fri, 25 Sep 2026 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रक्कड़ प्राइमरी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौली की हैड टीचर के तबादले को लेकर रोष जताते
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ प्राइमरी ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौली की मुख्याध्यापिका रंजना कुमारी के तबादले पर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी रोष है। मुख्याध्यापिका का तबादला ब्लॉक कांगड़ा में किए जाने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों और विद्यार्थियों के अभिभावकों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान राकेश कुमार, उपप्रधान संजीव भारद्वाज, एसएमसी प्रधान निशा देवी और उपप्रधान पूनम देवी सहित अभिभावकों ने कहा कि रंजना कुमारी विद्यालय में समर्पित भाव से बेहतर सेवाएं दे रही थीं। उनके अचानक तबादले से स्कूल का शैक्षणिक माहौल और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तबादले को रोकने के लिए पूर्व में एक संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन बीपीईओ रक्कड़ को सौंपा गया था लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए मुख्याध्यापिका का तबादला तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और शिक्षा विभाग ने जल्द इस जनहितैषी मांग पर संज्ञान लेकर निर्णय नहीं बदला, तो क्षेत्रवासी एकजुट होकर बीपीईओ रक्कड़ के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें