फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर पंचायत के विरोध में उतरे क्योर पंचायत के ग्रामीण

Thu, 17 Apr 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ क्षेत्र की चार पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने को लेकर अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इन चार पंचायतों में शामिल क्योर पंचायत ने प्रस्ताव पास करके नपं का दर्जा दिए जाने पर अपनी असहमति जताई है। ग्राम पंचायत प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आम सभा का आयोजन किया। इस सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि 25 जनवरी को बीड़ बिलिंग के प्रतिनिधि मंडल ने चार पंचायतों बीड, गुनहेड़, चौगान और क्योर को मिलाकर नगर पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा था, जिसका क्योर गांव के लोगों ने विरोध किया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ग्राम सभा में कोई चर्चा की गई। इसके बाद 5 अप्रैल को नगर पंचायत बनाने बारे एसडीएम देवी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में विशेष बैठक बुलाई गई और उसमें चारों पंचायत के प्रतिनिधिमंडल प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित हुए। उपमंडल अधिकारी नागरिक ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों से नगर पंचायत बनाने के बारे में जानकारी ली और उस समय पंचायत क्योर और गुनहेड़ के सदस्यों और पंचायत समिति सदस्य ने जोरदार विरोध किया। उनका कहना था पंचायत के लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत क्योर तरफ से इसके विरोध में 130 लोगों का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र भी एसडीएम को सौंपा और अनुरोध किया गया कि अप्रैल की ग्राम सभा के दौरान इस बारे में जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के लगभग 85 प्रतिशत परिवारों के पास इतनी आय नहीं है जो कि टैक्स दे सके और इस पंचायत के लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। पंचायत के लोगों ने मुख्यमंत्री से उन्हें नगर पंचायत में शामिल न करने का आग्रह किया है। इस मौके पर उप-प्रधान रोविन ठाकुर, बीडीसी सदस्य राजकुमार और देश राज कपूर और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें