फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पानी का पाइप ब्लॉक करने पर भड़के ग्रामीण, जेई घेरा, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 14 Jun 2025 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भवारना में जेई का ​घेराव करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत पुन्नर के मसरेना गांव में पीने के पानी का पाइप ब्लॉक करने पर ग्रामीण भड़क उठे। मौके पर पहुंचे जल शक्ति विभाग के जेई को भी लोगों ने घेर लिया। बवाल इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा और लोगों को शांत करवाया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में उन्हें कई दिनों से उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है, लेकिन विभाग उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहा है। अब पानी के पाइप में किसी ने लकड़ी की गुल्ला लगाकर उसे ब्लॉक कर दिया है और आपूर्ति एकतरफा कर दी है। इसके बाद जेई ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया, लेकिन लोगों ने पानी की समस्या को लेकर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। मामला ज्यादा बिगड़ता देख कर्मचारियों ने भवारना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने समझौता करवाया और मामला शांत हुआ। पंचायत के उपप्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि लोगों का पानी की समस्या कई दिनों से आ रही है, लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं ली। इससे लोग परेशान हैं। दोनों पक्षों में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन





विभाग की ओर से डाले पाइप को किसी ने ब्लॉक कर दिया है। यह काम किसने किया इसका उन्हें कोई पता नहीं है। लोगों की पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

- सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, भवारना


पुलिस को सूचना मिली थी कि पुन्नर पंचायत में दो पक्षों में बहसबाजी हो रही है। इसमें जेई का घेराव किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच को स्थिति को शांत कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन

-गुरदेव सिंह, थाना प्रभारी भवारना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें