गंगभैरो मंदिर के पास नशीले पदार्थ के साथ पकड़े युवकों के मामले में एकत्रित लोग। संवाद
धर्मशाला। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत गंगभैरो मंदिर के पास मंगलवार रात ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ बड़ी सतर्कता दिखाई। स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को रोका और उनके पास से नशीला पदार्थ (चरस) बरामद होने के बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे गंगभैरो मंदिर के बाहर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। ग्रामीणों को उन पर शक हुआ, जिस पर उन्होंने युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से चरस बरामद हुई। इस बीच खुद को घिरता देख एक युवक ने पास के तालाब में एक पुड़िया फेंक दी, जिसमें भी नशीला पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गगल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों ने मौके पर ही पुलिस को पूरा घटनाक्रम विस्तार से बताया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पकड़े गए युवकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।
रामज्ञान। फाइल फोटो
रामज्ञान। फाइल फोटो
रामज्ञान। फाइल फोटो
रामज्ञान। फाइल फोटो
रामज्ञान। फाइल फोटो
रामज्ञान। फाइल फोटो