फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ग्राम रोजगार सेवकों ने दिवाली से पहले मांगा बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस) संघ ने फरवरी से जून 2026 तक का वेतन तुरंत जारी करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष जसविंद्र अंगारिया ने कहा कि पांच माह से वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से दिवाली से पहले इस बकाया के भुगतान का प्रावधान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारियों को दिवाली पर महंगाई भत्ते की किस्त और अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता और कनिष्ठ लेखापाल मूल वेतन को तरस रहे हैं। सरकार या विभाग ने वेतन भुगतान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
संघ ने सवाल उठाया कि जब व्यवस्था एक है, तो रोजगार सेवकों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है। मुख्यमंत्री हर वर्ग के लिए राहत दे रहे हैं लेकिन रोजगार सेवकों की समस्याओं पर फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन


18 वर्षों की सेवा के बाद भी समय पर वेतन नहीं
रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल कई बार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विभागीय मंत्री से मिल चुका है। सकारात्मक आश्वासन के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। कर्मचारियों को 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है। अन्य विभागों के कर्मियों को पदोन्नति मिल रही है जबकि यहां साथी खाली हाथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संघ ने मुख्यमंत्री को कर्मचारी हितैषी बताते हुए इस दिवाली राहत की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें