पंजाब–हिमाचल सीमा पर संयुक्त नाका, पुलिस द्वारा वाहनों की जांच। स्रोत : विभाग
- फोटो : Samvad
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। हिमाचल-पंजाब सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने संयुक्त इंटर स्टेट नाका लगाया। इस दौरान संसारपुर टैरेस में हिमाचल में प्रवेश करने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई। यह नाका एसपी देहरा मयंक चौधरी के दिशा-निर्देशों के तहत लगाया गया।
नाके के दौरान संसारपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि पंजाब की ओर से तलवाड़ा थाना प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस दल के साथ शामिल हुए।
पुलिस टीम ने सीमा से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की और चालकों से पूछताछ भी की। इसके अलावा डॉग स्क्वायड की मदद से भी वाहनों की तलाशी ली गई, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध वस्तु का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशा तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के संयुक्त नाके आगे भी लगाए जाते रहेंगे।