धर्मशाला। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में हैवी ड्राइवर (बाॅबकैट ऑपरेटर) के 50 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं। यह नियुक्तियां दुल्स्को रिक्रूटमेंट सर्विसेज एलएलसी में होंगी। इन पदों के लिए मासिक वेतन 2400 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (लगभग 60 हजार भारतीय रुपये), ओवरआइम, एसीसी और टीपीटी दिया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 24 से 45 वर्ष रखी गई है और आवेदक के पास वैध पासपोर्ट और संयुक्त अरब अमीरात की ओर से जारी भारी मोटर वाहन लाइसेंस (वैध या समाप्त) होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक 12 मार्च तक गूगल फाॅर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमोदित 35,400 रुपये का चिकित्सा का शुल्क देना होगा। संवाद