फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महोत्सव के दौरान दुकान में मांस पकाने का वीडियो वायरल

Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान एक दुकानदार का मांस पकाने का वीडियो हो रहा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग मांस पकाने का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुकानदार और स्थानीय युवकों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में मांस का सेवन वर्जित होना चाहिए। स्थानीय लोग एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग भी उठा रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी इंदौरा आशीष गुलेरिया ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसके खिलाफ न तो मंदिर कमेटी की ओर से कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है और न ही स्थानीय लोगों की ओर से कोई मामला दर्ज करवाया गया है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें