फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा अस्पताल में तीमारदारों के कपड़े फेंकने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज में लोगों के कपड़ों को डंडे से हटाती महिला सुरक्षा कर्मी। वीडियो ग्रैव।
विज्ञापन
ग्रिलों से डंडे के सहारे कपड़े हटाते दिखे सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

बरसात में कपड़े सुखाने की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में तीमारदारों के कपड़ों को फर्श पर फेंकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अस्पताल परिसर की ग्रिलों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़ों को सुरक्षाकर्मी डंडे की मदद से नीचे गिराते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद तीमारदारों में रोष है और अस्पताल में कपड़े सुखाने की समुचित व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण अस्पताल में मरीजों के साथ रह रहे तीमारदारों के लिए कपड़े सुखाना बड़ी समस्या बन गया है। अस्पताल परिसर में इसके लिए कोई निर्धारित या पर्याप्त स्थान नहीं होने से लोग मजबूरी में बरामदों और ग्रिलों का सहारा लेते हैं। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में कांगड़ा सहित अन्य जिलों से आने वाले तीमारदारों को कई दिनों तक मरीजों के साथ रहना पड़ता है। बरसात के मौसम में कपड़े सूखना मुश्किल हो जाता है, जिसके चलते वे उपलब्ध स्थानों पर कपड़े फैलाने को विवश होते हैं। तीमारदारों का कहना है कि यदि अस्पताल प्रशासन कपड़े सुखाने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराए तो उन्हें सार्वजनिक स्थानों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोट
मामले की जानकारी अभी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि पूरा मामला क्या है। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्रिंसिपल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें