फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ क्विंटल सब्जी और 21 सिलेंडर जब्त

Wed, 16 Dec 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने धर्मशाला सहित कचहरी बाजार, कोतवाली, योल की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की टीम ने सब्जी, फल, किरयाना, मिठाई विक्रेताओं, ढाबे और होटलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में सब्जी की दुकानों में मूल्य सूची न होने पर 8 क्विंटल 26 किलो सब्जी और फल कब्जे में लिए गए। इसके अलावा होटल और ढाबों से 21 घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

खाद्य आपूर्ति एवं जिला नियंत्रक रविंद्र ठाकुर ने बताया कि व्यापारिक परिसरों में मूल्य सूची प्रदर्शित न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित न करके प्रशासन से निर्धारित लाभांश से अधिक मूल्य पर वस्तुएं बेचकर उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है।

इसलिए विभाग की टीम ने बुधवार को धर्मशाला सहित आस-पास के क्षेत्र में निरीक्षण किया। बुधवार को निरीक्षण दल में खाद्य  आपूर्ति अधिकारी राजीव शर्मा, निरीक्षक पालमपुर अशोक वालिया, निरीक्षक  लंबागांव कर्मचंद पुरी, निरीक्षक बैजनाथ मीराबाई, निरीक्षक नगरोटा बगवां  मदन लाल, निरीक्षक रैत महेंद्र धीमान, निरीक्षक प्रागपुर सौरव वशिष्ठ,  निरीक्षक देहरा विक्रम कुमार और निरीक्षक कांगड़ा सुरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें