फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिना क्रय-विक्रय लाइसेंस से जिले में पहुंच रहीं सब्जी की गाड़ियां

Thu, 13 Mar 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गगल में गाडिय़ों के दस्तावेज जांचते निशु मोंगरा व विभागीय अधिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा ने गगल से लेकर जसूर तक की जांच, चेतावनी देकर छोड़े चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगल (कांगड़ा)। कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा ने बिना क्रय-विक्रय लाइसेंस के सब्जी की गाड़ियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार रातभर छापेमारी की। गगल से जसूर तक की छापेमारी में कई गाड़ियां बिना लाइसेंस के पाई गईं और कई गाड़ियां ओवरलोड थीं। गाड़ी चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया और बताया गया कि अगली बार नियम तोड़ा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निशु मोंगरा ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें मिल रहे थीं कि पठानकोट की तरफ से जो सब्जी की गाड़ियां आ रही हैं, उनके ज्यादातर चालकों को पास क्रय-विक्रय लाइसेंस नहीं हैं। इसी पर कार्रवाई करते हुए गगल से लेकर जसूर तक कई स्थानों पर विभागीय अधिकारियों के साथ नाके लगाए और दर्जनों गाड़ियों की जांच की। अब कांगड़ा जिले की प्रमुख मंडियों में भी यह अभियान चलेगा, जिसमें कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ और अन्य मंडियां शामिल हैं।
विज्ञापन


लाइसेंस की सिक्योरिटी फीस 25 हजार रुपये है, जो रिफंडेबल होती है। लाइसेंस का रिन्यूवल महज 105 रुपये में होता है। नियमों का पालन करना जरूरी है नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निशु मोंगरा, चेयरमैन, एपीएमसी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें