अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के वी-वॉक विभाग ने एक बार फिर गुणवत्ता साबित करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित होटल और ट्रैवल ब्रांड्स में रोजगार दिलाने में सफलता हासिल की है। हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पढ़ाई पूरी करते ही नामी कंपनियों में चयन पाया है।
मेरियट इंटरनेशनल, जैसलमेर (राजस्थान) में लक्ष्य और प्रकृति जरयाल का चयन हुआ है। अनीशिका शर्मा ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध ताज कॉर्बेट में जगह बनाई है। कोमल का चयन ताज पैलेस, जैसलमेर में हुआ है। अभिषेक कुमार और आकाश ने अमृतसर स्थित प्रतिष्ठित आईटीसी फॉर्च्यून रणजीत विहार में चयन हासिल किया जबकि तृषा को डलहौजी स्थित आईटीसी फॉर्च्यून में अवसर मिला है। इसी प्रकार दिव्यांशु का चयन रिजेंटा सेंट्रल क्लासिक, लुधियाना में हुआ है। नैंसी को लेमन ट्री होटल, चंडीगढ़ और नीतू जरयाल को रामाडा, जम्मू में नौकरी का अवसर मिला है। सुमित का चयन धर्मशाला की प्रसिद्ध ड्रीम डेस्टिनेशन ट्रैवल कंपनी में हुआ है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। एड्युब्रिज स्टेट को-ऑर्डिनेटर आदित्य शर्मा और ट्रेनिंग मैनेजर अंकित शर्मा ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्लेसमेंट इंचार्ज तरसेम जरयाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने करियर की शुरुआत देश के नामी ब्रांड्स से की है जो उनकी मेहनत और विभाग की गुणवत्ता को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रो. नरेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।