फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उत्तराखंड ने 3-0 से हिमाचल प्रदेश की टीम को दी मात

Sat, 30 Nov 2024 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। 21वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचरुखी में शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में देश भर से आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इनकम टैक्स गुजरात और नॉर्दर्न रेलवे की टीम शामिल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में उत्तराखंड की टीम ने हिमाचल को 3-0 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं इसके बाद भारतीय सेवा की टीम ने हरियाणा की टीम को 3-1, जबकि भारतीय नौसेना की टीम ने राजस्थान की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में उत्तर रेलवे की टीम ने इनकम टैक्स गुजरात की टीम को भी 3-0 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं इससे पहले 21वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया। इस दौरान गोमा ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक फैसला कर प्रोत्साहन राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का सम्मान किया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सम्मान राशि में अभूतपूर्व वृद्धि : गोमा
ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता के लिए सम्मान राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़, रजत पदक विजेता को दो से तीन करोड़ और कांस्य पदक विजेता एक से दो करोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि एशियन और पैरा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता की सम्मान राशि को 50 लाख से चार करोड़, रजत पदक के लिए 30 लाख से 2.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से 1.50 करोड़ किया है। खेल मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले प्रदेश के 21 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मान राशि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें