फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए प्रशासनिक कदमताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए प्रशासनिक कदमताल शुरू हो गई है। 18 से 21 दिसंबर चलने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।
विज्ञापन

इस बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही सत्र के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन, विधानसभा सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था, विधानसभा परिसर और आसपास की पार्किंग, खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को विधानसभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, पर्यटन, सूचना एवं जनसंपर्क, अग्निशमन और परिवहन विभाग से संबंधित प्रबंधों की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को सत्र से पहले सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में तपोवन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम डॉ. हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें