फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बस न आने से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। डाडासीबा–तलवाड़ा रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट की बस सेवा न से यात्रियों को परेशानी झलनी पड़ी। शुक्रवार सुबह निर्धारित समय पर बस नहीं पहुंची, जिससे स्कूली बच्चे, कॉलेज विद्यार्थी और उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

इस रूट की पहली बस सुबह 6:30 बजे डाडा सीबा से स्यूलखड्ड, मेहड़ा और घाटी होते हुए तलवाड़ा जाती है। बस न आने की वजह से कई बच्चे स्कूल और कॉलेज में देर से पहुंचे और कामगार अपने कार्यस्थलों पर समय पर नहीं पहुंच सके। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में डिपो इंचार्ज प्रहलाद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे दुरुस्त कर आज से बस को रूट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें