फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छह केंद्रों में होगी यूपीएससी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में 24 मई को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा धर्मशाला के विभिन्न छह केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 1,935 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। सुबह के सत्र के लिए केंद्रों के गेट 9 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जबकि दोपहर के सत्र में 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सेंटर सुपरवाइजर और एक लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। हर परीक्षा कक्ष में दो-दो इनविजिलेटर तैनात रहेंगे। परीक्षा ड्यूटी में 50 प्रतिशत स्टाफ संबंधित संस्थानों से और 50 प्रतिशत स्टाफ अन्य संस्थानों से लगाया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बाॅय स्कूल, गर्ल्ज स्कूल, धर्मशाला काॅलेज, रिजनल सेंटर मोहली, बीएड काॅलेज धर्मशाला और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला और पुरुष कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है।
साथ ही डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) और जैमर भी लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यूपीएससी परीक्षा के लिए डिवीजनल कमिश्नर कांगड़ा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें