फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर में स्वर्ण समाज ने की बैठक, यूजीसी लागू करने के विरोध का एलान

Tue, 24 Feb 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। सवर्ण समाज ने जयसिंहपुर में बैठक कर वर्तमान आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज ने सरकार को दो-टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आने वाले समय में सरकार को कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक की अगुवाई कर रहे नवीन कटोच और अन्य वक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में आरक्षण का प्रावधान प्रारंभ में एक सीमित अवधि के लिए किया गया था, लेकिन इसे लगातार बढ़ाना समाज में असंतुलन पैदा कर रहा है। देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने चाहिए और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की जानी चाहिए।
यूजीसी के नए नियमों को देश की व्यवस्था के लिए प्रभावित करने वाला बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज अपनी मांगों को लेकर चुप नहीं बैठेगा। इसके विरोध में आगामी दो मार्च को जयसिंहपुर में विशाल रोष रैली निकाली जाएगी। रैली के समापन पर स्थानीय एसडीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें