देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरा के सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 10 महाविद्यालयों के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुल्तान जसवाल, प्रो. करण सिंह पठानिया, प्रो. मोनिका पुरी ने निभाई।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय देहरा की प्रीति ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय कोटला बेहड़ के अक्षय ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी की आशिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर रोवर्स और रेंजर्स ने सड़क सुरक्षा विषय पर एक मूक अभिनय प्रस्तुत किया। इस मौके पर पर डॉ. मनीष, डॉ. दिनेश, डॉ. राजेश, प्रो. राकेश, प्रो. साहिल, डॉ. देवेन महाजन, डॉ. पलक, प्रो. निशा, डॉ. प्रवीण, डॉ. मंजू, ब्रिज वाला, अशोक, रामदयाल, मुनीश, कश्मीर, जीवन, सुदर्शना, सावित्री आदि भी मौजूद रहे।