फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीओ रिवाइज नहीं कर रहा विवि, पेंशनर देंगे धरना : फुल्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पेंशनर्स सभा की कार्यकारिणी की बैठक पालमपुर में अध्यक्ष डाॅ. सुशील कुमार फुल्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स की अब तक की लंबित मांगों के संदर्भ में प्रगति का विवरण अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को दिया। डॉ. फुल्ल ने बताया कि पीपीओ रिवाइज करने में विश्वविद्यालय ने बहुत ज्यादा समय ले लिया है, जिसे देखकर पेंशनर्स फिर धरने पर बैठ सकते हैं। बैठक में बताया गया कि जो प्रभावित 225 पेंशनर थे, उनके संदर्भ में लीव एंड कैशमेंट और ग्रेच्युटी की संशोधित राशि लेने के लिए याचिका हाईकोर्ट में डाल दी जा चुकी है।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो नए सदस्य पेंशनर सभा के बनेंगे, उन्हें अपनी डेट ऑफ रिटायरमेंट से ही पेंशनर्स सभा का शुल्क अदा करना होगा, तभी उनके केस जो हैं वह सभा की ओर से कोर्ट में या अन्य स्थल पर प्रस्तुत किए जा सकेंगे। बकाया राशि के लिए जो केस अभी लंबित है उन पर भी विचार-विमर्श किया गया। डाॅ. फुल्ल ने कहा कि वार्षिक सम्मेलन भी यथा समय करवाया जाएगा, लेकिन उससे पहले पीपीओ निर्धारित होंगे, तभी कुछ बात बनेगी। इस बैठक में अध्यक्ष के अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. सुदर्शना भटेड़िया, ठाकुर चतुर सिंह, इंजीनियर आरएस गुलरिया, मंसाराम, विशेष आमंत्रित सदस्य में डाॅ. अमरीक सिंह सैनी, डॉ. डीके शर्मा, प्रो. सुभाष शर्मा, डाॅ. एसपी शर्मा और डॉ. सुरेश कुमार सुग्गा भी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें