फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस जवानों की अनोखी पहल, छात्रों में बढ़ी देश सेवा की प्रेरणा

Sun, 17 May 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीसी डरोह के जवानों का अनुशासन और संवाद कार्यक्रम, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह और सकारात्मक सोच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डरोह (कांगड़ा)। पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डरोह और राजकीय प्राथमिक पाठशाला डरोह के मुख्यद्वार पर इन दिनों पीटीसी डरोह के पुलिस जवान छात्रों के बीच अनुशासन और सेवा का संदेश दे रहे हैं। पुलिस कर्मी रोजाना सुबह और शाम छुट्टी के समय करीब दो घंटे छात्रों से संवाद कर उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और समाज सेवा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
सेरेमोनियल ड्रेस में मौजूद जवानों को देखकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई छात्र उनके साथ बातचीत करने और तस्वीरें खिंचवाने में रुचि दिखा रहे हैं। इस दौरान पुलिस जवान छात्रों को अनुशासन, मेहनत और देश सेवा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि पुलिस की वर्दी उन्हें प्रेरित करती है और वे भविष्य में देश सेवा करना चाहते हैं। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों में सकारात्मक सोच और अनुशासन विकसित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें